
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें बच्चे और एक महिला शामिल हैं। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। जालोर के लोग अपनी कार में अहमदाबाद से आ रहे थे। इस दौरान हाईवे पर उनकी कार एक ट्रॉले से टकरा गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में किवरली के पास गुरुवार तड़के 3 बजे हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जालोर के लोग अपनी कार में अहमदाबाद से आ रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 27 पर आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में किवरली के पास उनकी कार आगे जा रहे ट्रॉले से टकरा गई।
सड़क हादसे में 6 की मौत कार और ट्रॉले की टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में आग की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए सीओ गोमाराम ने बताया कि सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। ट्रॉले में घुसी कार को बड़ी मुश्किल से तोड़ा गया और शवों को बाहर निकाला गया।
हेड कांस्टेबल विनोद लांबा ने बताया कि वह नेशनल हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हादसे की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह महज 2 मिनट में मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस व उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मृतकों में एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटा भी शामिल हैं, जो जालोर जिले के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान एक ही परिवार के सदस्य नारायण प्रजापत (58), उनकी पत्नी पोशी देवी (55), बेटे दुष्यंत (24) और कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा ड्राइवर कालूराम (40), यशराम (4) और जयदीप प्रजापत भी शामिल हैं। साथ ही दरिया देवी नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
TagsRajasthanहादसे6 मौतRajasthanaccident6 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





