
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पत्रकार कॉलोनी, मुहाना वंदे मातरम रोड स्थित खरवास सर्कल पर रात करीब 9 बजे एक बेकाबू लग्जरी कार ने कुछ ही सेकेंड में ऐसा कहर मचाया कि सड़क पर हर तरफ चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा थी। तेज स्पीड में दौड़ रही कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया।
इस भयानक हादसे में भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की मौके पर मौत हो गई। 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ठेला लगाने वाले, वहां काम करने वाले लोग और ग्राहक शामिल हैं। कार में चार लोग सवार थे।
हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने कार में सवार चारों लोगों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस दौरान तीन लोग भीड़ से बचकर फरार हो गए। एक युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से छुड़ाया और उसे हिरासत में लिया।हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक ड्राइवर का साथी बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कई ठेले टकराने के बाद कार एक पेड़ से टकराकर रुक गई। उस समय मौके पर 50–60 लोग मौजूद थे। अगर कार नहीं रुकती, तो मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता था। लोगों ने कार को पलटकर उसके नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कार सवार ने शराब या किसी अन्य नशे का सेवन किया था या नहीं। हादसे के समय कार की स्पीड और लापरवाही किस स्तर की थी।
TagsRajasthanकारलोगोंकुचलाचीख-पुकारRajasthancarpeoplerun overscreams जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





