
x
Rajasthanराजस्थान: राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा-बाड़ी मार्ग पर भीषण हादसा हुआ। यहां सोमवार शाम करीब छह बजे बड़ा हादसा हुआ। आंगई गांव के पास बोलेरो, अर्टिगा और ऑटो में हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त सभी लोग विशिनगीर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय ऑटो चालक ओमकार मीना पुत्र बच्चू सिंह और 40 वर्षीय ममता पत्नी किरोड़ी (जाति प्रजापति) के रूप में हुई है। दोनों मृतक चिलाचोंद गांव के रहने वाले थे। घायलों में सोनम (30), किरोड़ी हलवाई (50) और 10 वर्षीय रोशनी शामिल हैं।
सभी घायल भी चिलाचोंद गांव के ही हैं। इन्हें बाड़ी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टक्कर जबरदस्त थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो, बोलेरो और अर्टिगा आपस में टकरा गए। यह टक्कर जबरदस्त थी। इस दौरान वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सचिन बंसल और पूर्व अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने घायलों की मदद में सक्रिय भूमिका निभाई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
TagsRajasthanबोलेरोअर्टिगाआटोटक्करदोमौत RajasthanBoleroErtigaautocollisiontwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





