राजस्थान

Rajasthan : बबूल के पेड़ से लटकी मिली लापता छात्रा की लाश

Sarita
29 April 2025 7:33 AM IST
Rajasthan : बबूल के पेड़ से लटकी मिली लापता छात्रा की लाश
x
Rajasthan राजस्थान: बबूल के पेड़ से लटका मिला छठी क्लास की छात्रा का शव, 23 अप्रैल से थी लापता राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के फलोज की पहाड़ियों पर बबूल के पेड़ पर दुपट्टे से 12 वर्षीय छात्रा डिंपल का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मसानिया गांव की रहने वाली और छठी क्लास में पढ़ने वाली डिंपल 23 अप्रैल से लापता थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. दोवड़ा थाना पुलिस के अनुसार खजूरिया निवासी प्रकाश भगोरा ने मामला दर्ज कराया था कि उसकी 12 वर्षीय बेटी डिंपल मसानिया में अपने मामा के घर रहती थी और छठी क्लास में पढ़ती थी|
23 अप्रैल को डिंपल बिना किसी को बताए घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया. इसके बाद 24 अप्रैल को परिजनों ने दोवड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस को फलोज की पहाड़ी पर एक शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव बबूल के पेड़ पर दुपट्टे से लटका हुआ था। शिनाख्त के बाद युवती की पहचान डिंपल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डिंपल की मौत का कारण क्या था और घर से निकलने के बाद वह कहां थी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजनों ने जल्द से जल्द मामले की गहन जांच की मांग की है।
Next Story