
x
Rajasthan राजस्थान: जिले के निवाई कस्बे के कच्ची बस्ती नाला रोड स्थित एक मकान में 13 वर्षीय बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा, थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा मौके पर पहुंचे तथा शव को एंबुलेंस की सहायता से राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय भिजवाया। थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने बताया कि मृतक की पहचान पंकज पुत्र कमलेश रैगर निवासी लखनपुर बोली हाल निवासी कच्ची बस्ती नाला रोड के रूप में हुई है। मौके पर जांच के लिए एमयू व एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार किशोर की मां व बहन के चिल्लाने पर मोहल्लेवासी एकत्रित हो गए। घर के अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ 13 वर्षीय बालक का शव पड़ा हुआ था। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। मृतक के सिर पर चोट बताई जा रही है तथा मौके से यह भी जानकारी मिली है कि कमरे में रखे बक्से के ताले भी टूटे हुए थे। घटना को लेकर रैगर महासभा के जिला अध्यक्ष शंकर हाथीवाल व मृतक के चाचा भरतलाल ने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
TagsRajasthanकमरेनाबालिकशवजांचपुलिस Rajasthanroomminorbodyinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





