
x
Rajasthan: खींवसर उपखंड क्षेत्र के मुंदियाड़ में करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग बाइक पर सवार थे। करंट के संपर्क में आते ही तीनों बाइक समेत जल गए। करंट इतना तेज था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भावंडा थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की टेलीफोन सलाहकार समिति के सदस्य सायरराम देवासी ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर मुंदियाड़ से कड़लू जा रहे थे। गांव से निकलते ही करीब एक किलोमीटर दूर टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार के संपर्क में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से आग लग गई, जिससे तीनों समेत मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीणों ने मौके पर धरना दे दिया।
प्रदर्शन में मुण्डियाड़ के पूर्व सरपंच दिनेश फरदौड़ा, सायरराम देवासी सहित आसपास के जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा भी मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई व मदद का आश्वासन दिया। परिजन मृतक परिवारों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और अजमेर डिस्कॉम के मुण्डवा सहायक अभियंता को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि मुण्डियाड़ से कड़लू रोड पर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से नागौर संसदीय क्षेत्र के खींवसर विधानसभा के मुण्डियाड़ गांव निवासी पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी, जेठाराम देवासी की मृत्यु का मामला बेहद दुखद है।
उन्होंने आगे लिखा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विद्युत लाइनों के रख-रखाव में करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद आज भी हाईटेंशन लाइनों के तार नीचे लटके हुए हैं, जिसके कारण आज इन तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई। मैं राजस्थान सरकार से मांग करता हूं कि मृतकों के आश्रितों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए तथा अजमेर डिस्कॉम के मूंडवा सहायक अभियंता को तत्काल निलंबित किया जाए।सांसद ने लिखा कि मामले को लेकर मैंने अजमेर डिस्कॉम के एमडी से फोन पर बात की है।
TagsRajasthanहाईटेंशनचपेटबाइकसवारमौत Rajasthanhigh tensionhitbikeriderdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





