
x
Rajasthan: हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों के साथ शेखावाटी की पावन धरा अब बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महाकुंभ के लिए खाटूधाम में तैयारियां अपने पूरे परवान पर हैं। जिला प्रशासन और श्रीश्याम मंदिर कमेटी सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के संकल्प के साथ दिन-रात एक कर रहे हैं।
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार सुरक्षा के इंतजाम बेहद कड़े किए गए हैं। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए करीब 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी 400 सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक ड्रोन्स के जरिए की जाएगी। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कमेटी का पहला लक्ष्य भक्तों को बिना किसी बाधा के सुगम दर्शन करवाना है।
मेला शुरू होने से पहले ही रींगस से खाटूधाम तक का 17 किलोमीटर का रास्ता किसी उत्सव जैसा नजर आ रहा है। हजारों श्याम भक्त हाथों में रंग-बिरंगे निशान लिए, अबीर-गुलाल उड़ाते और भजनों पर झूमते हुए बाबा के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। पूरा मार्ग 'श्याम रंग' में रंगा हुआ है और वातावरण भक्तिमय हो गया है।खाटूधाम के बाजार सज चुके हैं। दुकानों पर इत्र, गुलाब के फूल, माखन-मिश्री और बाबा का विशेष प्रसाद बिकना शुरू हो गया है। राजस्थान रोडवेज, होटल, धर्मशाला और स्थानीय व्यापारियों के लिए यह मेला साल का सबसे बड़ा उत्सव होता है, जिसका वे बेसब्री से इंतजार करते हैं।
TagsRajasthanखाटू श्याम बाबाआस्थालहर RajasthanKhatu Shyam Babafaithwave जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





