राजस्थान

Rajasthan: यात्रियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलटी, यात्री घायल

Sarita
5 April 2025 6:44 AM IST
Rajasthan: यात्रियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलटी,  यात्री घायल
x
Rajasthan राजस्थान: बूंदी शहर में रेलवे पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर यात्रियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त जीप में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल यात्रियों का उपचार चल रहा है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और घायलों के मुताबिक जीप चालक नशे की हालत में था, जिसके चलते वह स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और जीप पलट गई। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और जीप के नीचे दबे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। घायलों ने बताया कि जीप में केरोसिन तेल के कई ड्रम रखे हुए थे। जीप पलटते ही केरोसिन तेल यात्रियों के ऊपर फैल गया। गनीमत रही कि आग नहीं लगी, वरना यह हादसा और भी भीषण हो सकता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में केरोसिन कहां और क्यों ले जाया जा रहा था। सदर थाने के एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल संतरा बाई, नाती बाई, संगीता सोलंकी और दुर्गा लाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
Next Story