
x
Rajasthanराजस्थान: झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के घूम चक्कर क्षेत्र में दीपावली की रात एक डिपार्टमेंटल स्टोर में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसमें करीब 20 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, झाझड़ निवासी व्यापारी रामनिवास सैनी दीपावली पूजन के बाद रात करीब 7:20 बजे अपना अनुष्का डिपार्टमेंटल स्टोर बंद कर घर लौट गए थे। कुछ देर बाद ही दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग फैल गई। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
पड़ोसियों ने धुआं उठता देख तुरंत दुकान का ताला तोड़कर अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की और बड़ी समझदारी दिखाते हुए आग को पास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया।सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि आग में किराना व अन्य कीमती सामान पूरी तरह जल गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दिवाली के मौके पर हुए इस हादसे से व्यापारी की आंखों में आंसू आ गए।
TagsRajasthanदिवालीपूजादुकानराखRajasthanDiwaliprayersshopashes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





