
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के बीकानेर जिले के नया शहर थाना क्षेत्र में जूनियर नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता महिला पावर लिफ्टर की मंगलवार शाम को उस समय मौत हो गई, जब अभ्यास के दौरान 270 किलो का रॉड उसकी गर्दन पर गिर गया। एसएचओ विक्रम तिवारी ने बताया कि महिला पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य (17) की जिम में अभ्यास के दौरान मौत हो गई। 270 किलो का रॉड गिरने से स्वर्ण पदक विजेता महिला की गर्दन की हड्डी टूट गई।
उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिवारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब जिम में ट्रेनर यष्टिका से वजन उठवा रहा था। इस दौरान ट्रेनर को भी मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsRajasthanट्रेनिंगगर्दनवजनमहिलामौतRajasthantrainingneckweightwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





