
x
Rajasthanराजस्थान: राजस्थान के भरतपुर के हलेना थाना क्षेत्र में गुरुवार को हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवलाल दोपहर में बेरी गांव में अपनी पत्नी के साथ मजदूरी कर रहा था। निर्माणाधीन भवन के पास ठेकेदार द्वारा दिए गए कमरे में बच्चे भी उनके साथ रह रहे थे।
माता-पिता के काम पर चले जाने के बाद प्रशांत (15) और पवन (12) कमरे में अकेले थे। खेलते-खेलते दोनों अपने कमरे की छत पर चले गए और कमरे के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तारों के संपर्क में आ गए। जिससे वे बुरी तरह झुलस गए।पुलिस ने बताया कि बच्चों की चीख-पुकार और छत से धुआं उठता देख उनके माता-पिता और पास में ही एक फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल बना रहे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Next Story





