राजस्थान

नवनियुक्त SP सागर राणा ने संभाला पदभार, पूर्व एसपी धर्मेंद्र यादव ने सौंपा चार्ज

Gulabi Jagat
23 May 2026 7:34 PM IST
नवनियुक्त SP सागर राणा ने संभाला पदभार, पूर्व एसपी धर्मेंद्र यादव ने सौंपा चार्ज
x

Bhilwara, भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिले केे नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने शनिवार दोपहर बाद अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इससे पूर्व, पुलिस कार्यालय पहुंचने पर नए कप्तान को पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। कार्यभार संभालते ही एसपी सागर एक्शन मोड में नजर आए। और जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपना विजन साझा किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्थान पुलिस के मूल मंत्र ’“आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय”’ को जिले में पूरी मजबूती के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा पुलिस पहले से अच्छा कार्य कर रही है और अब अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। एसपी सागर राणा ने स्पष्ट किया कि जिले में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को पूरी गंभीरता से लागू किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान पुलिस के मूल वाक्य को दोहराते हुए कहा कि हमारा सबसे प्रमुख ध्येय यही रहेगा कि आमजन में विश्वास बढ़े और अपराधियों में कानून का भय पैदा हो। इस मूल मंत्र को ध्यान में रखकर ही भीलवाड़ा पुलिस आगामी दिनों में अपनी कार्ययोजना पर काम करेगी। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसपी सागर ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्राइम कंट्रोल, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एएसपी, डीएसपी और विभिन्न थानों के अधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त एसपी की एंट्री के साथ ही अब जिले में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई और पुलिसिंग में सख्ती बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। और जिलेवासियों ने भी उनसे बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जताई है।

सड़क हादसों को रोकना बड़ी चुनौती

एसपी सागर ने भीलवाड़ा जिले के हाईवे नेटवर्क को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं को बड़ी चिंता बताया। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और लोगों की जान बचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

नशा तस्करों और अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

नवनियुक्त एसपी ने साफ संकेत दिए कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी, एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों और संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।

Next Story