राजस्थान
क्षेत्रीय पार्षदा नैना किशन व्यास के नेतृत्व में कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
Gulabi Jagat
4 March 2025 8:55 PM IST
x
Bhilwara: शहर के आजाद नगर में एक महिला द्वारा घर और बाहर रखे गये श्वान मोहल्लेवालों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। ये श्वान आये दिन किसी ने किसी को काट लेते हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए क्षेत्रीय पार्षदा नैना किशन व्यास के नेतृत्व में लोगों ने जिला कलेक्टर को शिकायत दी है। कलेक्टर ने नगर निगम को जांच व कार्रवाई के लिए निर्देश दिये हैं। नगर निगम के वार्ड संख्या 15 की पार्षदा नैना व्यास के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने जिला कलेक्टर को दी शिकायत में बताया गया है कि एक महिला ने घर के अंदर 30 से 40 व बाहर आठ से दस श्वान रखे हैं। ये श्वान मोहल्ले की महिलाओं व बच्चों को आये दिन काट लेते हैं। इस महिला द्वारा कुत्तों को मांस का सेवन करवाया जाता है। श्वान मांस के टुकड़ों को इधर-उधर छोड़ देते हैं, जिससे मोहल्ले में बदबु फैली रहती है और बीमारी की आशंका बनी रहती है। महिला से इस संबंध में बात करते हैं तो वह धमकी देती है और झुंठे केस दर्ज कराती है। इसकी शिकायत पार्षद व रहवासियों ने 28 फरवरी को प्रताप नगर थाने में भी रिपोर्ट दी है। उधर, जिला कलेक्टर ने इस शिकायत की जांच व कार्रवाई के लिए नगर निगम को निर्देश दिये हैं।
Tagsक्षेत्रीय पार्षदा नैना किशन व्यासनेतृत्वकलेक्टरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





