राजस्थान
माहेश्वरी महिला सदस्याओं ने मथुरा में यमुना मैया को पहनाई 108 साड़ियों की चुनरी
Gulabi Jagat
25 March 2025 6:33 PM IST
x
Bhilwara। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान तथा प्रदेश एवं जिला माहेश्वरी महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान मे 108 चुनरी महोत्सव मथुरा के यमुना महारानी में आयोजित किया गया। मथुरा में यमुना किनारे माहेश्वरी महिलाओ ने भक्ति भाव से चुनरी मनोरथ मनाया। प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने बताया की चुनर महोत्सव मे भीलवाड़ा से करीब 35 महिला सदस्याओ ने इस आयोजन में बड़े उत्साह से भाग लिया। जिसमे गीता बांगड़ और ललिता लढा को निःशुल्क यात्रा करवाकर चुनरी मनोरथ करवाया। नगर अध्यक्ष सुमन सोनी व नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने बताया कि सभी सदस्याओ ने नौकाओं में सवार होकर 108 साड़ियों की चुनरी यमुना मैयाजी को पहनाई। सुबह चुनरी मनोरथ की शुरुआत विश्राम घाट स्थित मंदिर से पूजा-अर्चना और दर्शनों के साथ हुई।
उसके बाद गले में पटका डाले और माथे पर चंदन लगाए सैकड़ों महिला-पुरुष चुनरी यात्रा में बैंडबाजों की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते यमुना घाट पहुंचे। यहां तीर्थ गणेश पूजन, कलश पूजन, मातृका पूजन, भगवान श्रीकृष्ण और यमुनाजी का पूजन आराधन और पंचामृत स्नान कराया गया। पूजा-अर्चना के बाद रंग-बिरंगी झंड़ियों से सजीं दर्जनों नौकाओं में महिला-पुरुष सवार होकर यमुनाजी को चुनरी पहनाने लगे। यमुना मइया की जय के उदघोषों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जिला उपाध्यक्ष निशा काकाणी व सचिव भारती बाहेती ने बताया कि “चुनरी मनोरथ “का भव्य आयोजन माहेश्वरी महिला मंडल के सानिध्य में हुआ। जिसके लिए भीलवाड़ा से महिलाओ के दल को ममता मोदानी व अशोक बाहेती ने हरी झंडी दिखाकर रामधाम चौराहे से रवाना किया। महिला संगठन की सदस्याएं चुनर मनोरथ एवं विशेष देव दर्शन कर 27 मार्च को भीलवाड़ा लौटेगी। साथ ही महिला दल के रवाना होने से पुर्व आजाद नगर महिला मंडल अध्यक्ष राखी राठी द्वारा सभी सदस्योंओ का तिलक लगाकर दुप्पटा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मधु लढ़ा, रामप्रकाश काबरा, सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल लढ़ा, शीतल माहेश्वरी, बीएल मेलाना, उपस्थ्ति रहे। चुनरी महोत्सव के आयोजन में मानकंवर काबरा, मोना डाड, चंद्रकला सोमानी, सवित्री दरगड, सुमन सोनी, चंद्रकांता बाहेती, कोशल कोगटा, रेखा सोडानी, ज्योति सेठिया, अनिता सोडानी, कांता मेलाना, ललिता राठी, ललिता गटयानी, ललिता लढ़ा, गीता बैंगर, रेनू सोमानी, विजय लक्ष्मी झंवर, प्रीति चांडक, गायत्री सोनी, संगीता कांकाणी, सीता डागा, पार्वती लढा, कांता नोलखा, अर्चना अजमेरा, गोरी जागेटिया, गीता मेलाना, संतोष तापड़िया, निर्मला बल्दवा, चन्द्रकला सोमानी सहित अन्य सैकड़ों भक्त शामिल रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperमाहेश्वरी महिला सदस्यामथुरायमुना मैया108 साड़ियों की चुनरी
Next Story





