भारत

फिर भड़के मुख्यमंत्री, कही ये बड़ी बात

jantaserishta.com
25 March 2025 2:38 PM IST
फिर भड़के मुख्यमंत्री, कही ये बड़ी बात
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में मंगलवार यानी आज एक बार फिर नोक-झोंक का दौर देखा गया. बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए विपक्ष के एमएलसी आरक्षण के मुद्दे वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे और 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हंगामा किया. इसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कर रही थीं. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हो गए और विपक्ष के सवालों का जवाब देने लगे.
इस बीच नीतीश कुमार और राबड़ी देवी आमने-सामने आ गए और जुबानी जंग देखने को मिली.
राबड़ी देवी की तरफ मुखातिब होते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "अरे बैठो ना तुम, तेरे हस्बैंड का है, तेरा क्या चीज है, तू बैठ जा, जो है वो हस्बैंड का है. सब लोगों का कहा कि यही पहन कर चलो. ई बेचारी को कुछ आता नहीं है. पति जब रिजेक्ट हुआ, तो इसको सीएम बना दिया था. ये तो ऐसे ही है."
उन्होंने आगे कहा कि ये सब जो कर रहे हैं, क्या मतलब है? हम तो आप ही से पूछ रहे हैं, काहे के लिए ये पहनकर आए हैं. ये सब फालतू की चीज है.
यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच कहासुनी हुई है. पिछले दिनों बिहार विधान परिषद में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई थी. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के हमले पर नीतीश कुमार भड़क गए. उन्होंने राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था.
20 मार्च को विपक्ष के द्वारा हंगामा करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में उठ खड़े हुए. उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'उनके पति की जब सरकार थी तब क्या हाल था? कोई काम भी बिहार में नहीं हुआ. अगर कोई घटना घटी है, तो जांच होगी. जब इनके पति की सरकार थी, तो कोई जांच होती थी? कोई काम किया था? हिंदू और मुसलमान का कितना झगड़ा होता था. सब काम हमने किए हैं. ये सब बोलने का कोई मतलब नहीं है. मेरे आने के बाद सारा काम हुआ. खाली पब्लिसिटी चाहते हैं ये लोग. कोई काम नहीं किए हैं ये लोग. खाली हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था. क्या चीज के लिए आप सीएम बनीं. पति हटा तो आप सीएम बनीं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story