राजस्थान

Kota : बैराज से छोड़े गए पानी के बाद बिगड़े हालात, प्रशासन अलर्ट

Sarita
28 July 2025 12:04 PM IST
Kota : बैराज से छोड़े गए पानी के बाद बिगड़े हालात,  प्रशासन अलर्ट
x
Kota कोटा: जिले में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं, जिससे आवाजाही ठप हो गई है। कोटा बैराज के 12 गेट खोलकर करीब 2.90 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इससे चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और निचले इलाकों में पानी भर गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने कोटा से धौलपुर तक अलर्ट जारी कर दिया है।
चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद राणा प्रताप सागर और जवाहर सागर बांधों से भी पानी छोड़ा गया। बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद खाई रोड इलाके में यातायात बंद कर दिया गया है। रियासतकालीन पुलिया के दोनों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस्माइल चौक, नयापुरा, खंडगांवड़ी और खेरली फाटक जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों से ऊंचे इलाकों में जाने की अपील की है।
Next Story