राजस्थान

Jhalawar: बस स्टैंड के पास नाले में मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में हड़कंप

Sarita
8 Feb 2026 11:06 AM IST
Jhalawar: बस स्टैंड के पास नाले में मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में हड़कंप
x
Jhalawar झालावाड़: रविवार सुबह शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बस स्टैंड के ठीक सामने एक गंदे नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली थाने के ASI अशोक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सुबह 7:30 बजे सूचना मिली। उन्होंने बताया, "फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर किसी गंभीर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। शव को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे जब नगर परिषद के सफाई कर्मचारी काम पर गए, तो उन्हें एक नाले में एक महिला का शव पड़ा मिला। कर्मचारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के ASI (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) अशोक कुमार पुलिस टीम और रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को नाले के गहरे पानी और गंदगी से बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन शुरुआती तौर पर महिला की पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह एक हादसा हो सकता है। जिस जगह शव मिला है, वह एक गंदे नाले के बहुत करीब है। पुलिस को शक है कि महिला सुबह वहां गई होगी और फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण नाले में गिर गई होगी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस प्रशासन महिला की पहचान के लिए सक्रिय हो गया है। कोतवाली पुलिस पिछले कुछ दिनों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के थानों को भी इस घटना की जानकारी दी है।
Next Story