
x
Jalandhar : वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार रिहायशी इलाके में बने गोदाम को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार गोदाम को यहां से शिफ्ट करने की अपील की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं आग भीषण होने के कारण घर की दीवारों में दरारें आ गई है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सरपंच पहुंचे और उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी राजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि स्क्रैप के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अब तक 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगाई गई। उन्होंने कहा कि अभी ओर गाड़ियां बुलाई गई है। वहीं सरपंच ने कहा कि गोदाम में गैस कटर से कर्मी द्वारा किसी चीज को काटने का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक आग लग गई। घटना के कारण आसपास की दीवारों पर दरारें आ गई है।
अब तक 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। उन्होंने कहा कि एक घंटे से अधिक समय हो चुका है। सरपंच ने बताया कि देव डायरी मालिक ने गोदाम को किराये पर दिया हुआ था। बताया जा रहा है कि गोदाम में चमड़े के जूतों का वेस्टेज सामान रखा जाता है। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और लोगों को घटना स्थल से दूर किया जा रहा है। गोदाम में आग इतनी भीषण लगी हुई है कि आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। शहर से दूर होने के कारण दमकल विभाग की टीम को भी पानी लाने के लिए काफ मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
TagsJalandharगोदामआगJalandharwarehousefire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





