राजस्थान
Jaipur : नगरीय विकास सम्बंधी बजट घोषणाओं का समय पर क्रियान्वयन करें— प्रमुख शासन सचिव
Tara Tandi
16 July 2024 4:14 PM IST

x
Jaipur जयपुर । नगरीय विकास व स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने राज्य बजट घोषणाओं की समय पर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्विति के लिये मंगलवार को स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय पर नगरीय विकास , स्थानीय निकाय तथा नगर नियोजन विभाग,जयपुर विकास प्राधिकरण, राजस्थान आवासन मंडल, जयपुर नगर निगम , जयपुर मैट्रो, रूडसिको, आरयूआईडीपी, जेसीटीएसएलके अधिकारियों की बैठक ली तथा घोषणाओं की श्रेणी बनाकर समयवार लक्ष्य व उपलब्धि निर्धारित करने के निर्देश दिए।
श्री टी.रविकांत ने चालू विधानसभा सत्र में विभाग सम्बंधी अनुदान मांग दिवस की पूर्व तैयारियों के भी निर्देश दिये। जिन घोषणाओं की पालना के लिए वित्तीय प्रबंधन किया जाना है उन कार्यों की पत्रावली 7 दिवस में वित्त विभाग को प्रस्तुत की जाए। उन्होंन 17-ए के लंबित प्रकरणों का अविलम्ब निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
TagsJaipur नगरीय विकाससम्बंधी बजट घोषणाओंक्रियान्वयन करेंप्रमुख शासन सचिवJaipur Urban Development related budget announcementsimplementationPrincipal Secretaryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





