भारत

कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार हंगामा, महिलाओं ने उतार दिए अपने कपड़े, पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी

jantaserishta.com
16 July 2024 3:56 PM IST
कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार हंगामा, महिलाओं ने उतार दिए अपने कपड़े, पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी
x
कलेक्टर ने उन्हें सही जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
गुना: शादी वाले दिन चोरी के आरोप में पकड़े गए एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर मध्य प्रदेश के गुना में परिवार का आक्रोश थम नहीं रहा है। मृतक के परिवार की महिलाओं ने न्याय मांगते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने अपने कपड़े भी उतार दिए। किसी तरह उन्हें समझाकर वापस भेजा गया। कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने उन्हें सही जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
गुना जिले की झांगर चौकी पुलिस ने देवा पारदी और उसके चाचा गंगाराम पारदी को रविवार को पकड़ा था। उसी दिन देवा की बारात गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क में जाना थी। रात में परिवार को देवा की मौत की सूचना मिली। मिनी ट्रक में भरकर महिलाएं जिला अस्पताल पहुंच गईं। देवा की दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। चाची सूरजबाई ने खुद को आग लगा ली। दूसरे दिन सोमवार को भी परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम भोपाल में कराने की मांग पर अड़ गए। मजिस्ट्रियल जांच के भरोसे पर वे माने।
एडिशनल एसपी मान सिंह ठाकुर का कहना है कि म्याना इलाके के भिड़रा गांव में हुई चोरी के संबंध में पूछताछ के लिए देवा पारदी और गंगाराम पारदी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। रविवार शाम दोनों को चोरी हुए सामान की रिकवरी के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान देवा के सीने में दर्द उठा। उसे म्याना के अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल लाया गया। यहां 45 मिनट तक उसका इलाज चला। सीपीआर भी दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बता दें देवा पर 7 अपराध दर्ज हैं। पुलिस जब उसे ले गई, तब वह दूल्हे के लिबास में था। उसकी बारात जाने वाली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story