राजस्थान

Jaipur Crime: मासूम के साथ हैवानियत, हत्या के बाद छत पर छिपाया शव

Sarita
25 Feb 2025 12:38 PM IST
Jaipur Crime: जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने दरिंदगी के बाद मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को किराए के मकान की छत पर छिपा दिया। कल 24 फरवरी की शाम बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। संभावित स्थानों पर तलाश के दौरान मकान की छत पर बच्ची का शव बरामद हुआ। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और जब वह चिल्लाने लगी तो उसने तौलिए से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को छत पर छिपा दिया। आरोपी सोमवीर सैनी और बच्ची का पिता एक ही ढाबे पर काम करते थे। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे पर बुलाया और जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम, एसीपी (सांगानेर), एडीसीपी और प्रतापनगर थाने के एसएचओ मौके पर पहुंचे। एफएसएल और एमआईयू की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि उसने ही इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। बहरहाल, पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
Next Story