भारत

सड़क हादसा, हाईवे पर बस पलटने से कई घायल, VIDEO

jantaserishta.com
25 Feb 2025 12:28 PM IST
सड़क हादसा, हाईवे पर बस पलटने से कई घायल, VIDEO
x
अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कानपुर: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में भौंती हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब मिनी बस कार को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस ड्राइवर सहित कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही सचेंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त बस को हटवाया और यातायात बहाल करवाया।
यह हादसा पनकी से रनिया जाने वाली लेन पर हुआ, जहां भौंती गांव के पास हाईवे पर बनी गौशाला के सामने अंडरपास के ऊपर मिनी बस पलटी। बस विजयनगर से माती कोर्ट जा रही थी और उसमें लगभग 35 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने हाईवे पर एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
सचेंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से नजदीकी निजी अस्पतालों में भिजवाया। जिन लोगों को मामूली चोटें आई थीं, वे प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गए। वहीं, कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हाईवे पर जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्रेन मंगवाकर बस को हटवाया और यातायात को सुचारू किया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ या फिर कोई अन्य कारण था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story