राजस्थान
Jaipur : PM आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों को मिली पहली किश्त
Tara Tandi
15 Oct 2025 6:37 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर । माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
श्रीगंगानगर नगरपरिषद की ओर से गत दिवस आयोजित शहरी सेवा शिविर में वार्ड नम्बर 7 की निवासी महिमा रानी को प्रधानमत्री आवास योजना (शहरी) की पहली किश्त सौंपी गई। लाभार्थी ने बताया कि वह गृहणी वृद्ध महिला है। परिवार की आर्थिक स्थिति वर्तमान में कमजोर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बारे में पता चलने पर उसने योजना के अन्तर्गत नगर परिषद कार्यालय में आवेदन किया।
उसके उपरांत नगर परिषद की टीम द्वारा सर्वे कर प्रथम किश्त की राशि का चेक शिविर में दिया गया। श्रीमती महिमा रानी ने बताया कि उसका मकान बहुत जर्जर अवस्था में था, जो कभी भी गिर सकता था। अब प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत उसका पक्का मकान बनने का सपना पूरा हो जाएगा। योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया गया।
TagsJaipur PM आवास योजनाशहरी तहत लाभार्थियोंमिली पहली किश्तJaipur Beneficiaries under thePM Housing SchemeUrbanreceived the first installment.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





