राजस्थान

पूर्व छात्र परिषद टीम के जागेटिया ने की RTU कुलपति से शिष्टाचार भेंट

Gulabi Jagat
7 Dec 2025 11:53 PM IST
पूर्व छात्र परिषद टीम के जागेटिया ने की RTU कुलपति से शिष्टाचार भेंट
x
Bhilwara, भीलवाडा। एमएलवी टेक्सटाइल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज के आईटी विभाग के विभागाध्यक्ष व संस्थान की पूर्व छात्र परिषद टीम के अध्यक्ष अनुराग जागेटिया ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के नव-नियुक्त कुलपति प्रो. निमित चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रितेश सारस्वत भी रहे। अनुराग जागेटिया ने पूर्व छात्र परिषद की ओर से संचालित सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी कुलपति को दी। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से प्रतिवर्ष जरूरतमंद विद्यार्थियों को लगभग 10 लाख रुपए तक की छात्रवृत्तियां दी जाती हैं। प्रो. निमित चौधरी को टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा आने का आमंत्रण दिया।
Next Story