जोधपुर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू, Pakistan से बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा कड़ी
Jodhpur: राजस्थान में पाकिस्तान के साथ बढ़ते सीमा तनाव के मद्देनज़र, जिला प्रशासन ने 8 मई 2025 को रात 12:30 बजे से सुबह 4 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया है। यह कदम संभावित हवाई हमलों से बचाव के लिए उठाया गया है। इस दौरान सभी लाइट्स को पूरी तरह से ढकने का निर्देश दिया गया है ताकि कोई भी रोशनी बाहरी तौर पर दिखाई न दे।
इसके अतिरिक्त, जोधपुर में सरकारी और निजी स्कूलों को शुक्रवार के लिए बंद कर दिया गया है। सभी कॉलेज भी बंद रहेंगे। पुलिस, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। उड़ान संचालन को 10 मई तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।
जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि लोग अपने आवश्यक दस्तावेज़, दवाइयाँ और अन्य जरूरी सामान तैयार रखें और नाइट मूवमेंट से बचें।
#WATCH राजस्थान: जोधपुर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है। pic.twitter.com/2p9PnuLtrv
यह कदम भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद उठाया गया है। पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात को राजस्थान के नल, फलोदी और उत्तारलाई में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया था, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने विफल कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान के लाहौर स्थित एयर डिफेंस रडार को भी नष्ट कर दिया गया।





