
x
पाकिस्तानी विमान F - 16 को मार गिराया गया
New Delhi. नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी गिराया है. सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत ने पाकिस्तान के लाहौर पर किया ड्रोन अटैक किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया. भारतीय सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. सेना के सूत्रों के अनुसार, इन मिसाइलों का निशाना जम्मू एयरस्ट्रिप था, लेकिन समय पर जवाबी कार्रवाई से बड़ा नुकसान टाल दिया गया.
पाकिस्तानी विमान F - 16 को मार गिराया गया ! pic.twitter.com/6cj8hdyYbz
— INDIAN AIR FORCE (@AirforceIndia_) May 8, 2025
इसके साथ ही भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया. यह कार्रवाई नियंत्रण रेखा के पास की गई, जब पाकिस्तानी जेट ने भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ की कोशिश की. वहीं, पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन भी भारतीय सीमा की ओर भेजे गए थे, जिन्हें सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने समय रहते निशाना बनाकर गिरा दिया. ये ड्रोन नियंत्रण रेखा के पास केजी टॉप इलाके में देखे गए थे. भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





