राजस्थान

Chittorgarh: पति की कुल्हाड़ी से काटकर कुएं में कूदी महिला

Sarita
20 Dec 2025 6:52 AM IST
Chittorgarh:  पति की कुल्हाड़ी से काटकर   कुएं में कूदी महिला
x
Chittorgarh: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पति की हत्या करने के बाद महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रावतभाटा पुलिस थाने के तमलाव गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को गांव वालों ने कुएं से निकाला और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि आरोपी लाड बाई ने अपने पति मोहन गुर्जर (45) पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पति की हत्या के बाद लाड बाई बंजारा बस्ती के पास महिला एक कुएं में कूद गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने बताया कि मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मीणा ने बताया कि पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है।
Next Story