राजस्थान
मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने राज्य में विकास के लिए कई परियोजनाओं को लागू किया
Admin Delhi 1
26 Jun 2023 11:31 AM IST

x
अजमेर न्यूज़: अन्न त्याग कर ड्यूटी कर रहीं दो गर्भवती महिला जेल प्रहरियों को रविवार की दोपहर जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन्हें मिलाकर सेंट्रल, हाई सिक्योरिटी, महिला जेल और ट्रेनिंग सेंटर पर तैनात 100 से भी ज्यादा जेल प्रहरी अभी तक अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं। वर्तमान में केवल 43 प्रतिशत जेल प्रहरी ही ड्यूटी पर तैनात है। ऐसे में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
वेतन असमानता को दूर करने की लड़ाई लड़ रहे जेल प्रहरियों का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार को सेंट्रल जेल में तैनात गर्भवती महिला जेल प्रहरी मंजू देवी और शकुंतला देवी की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगातार भूखे पेट ड्यूटी कर रहे जेल प्रहरियों की तबियत बिगड़ रही है।
Next Story





