राजस्थान
भूपालगंज माहेश्वरी सेवा समिति द्वारा विशाल निःशुल्क जांच, चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित
Gulabi Jagat
8 March 2025 8:27 PM IST
x
Bhilwara: भूपालगंज माहेश्वरी सेवा समिति द्वारा अध्यक्ष अनिल झंवर के नेतृत्व मे तथा राठी हॉस्पीटल के सहयोग से विशाल निःशुल्क जांच, चिकित्सा एवं परामर्श शिविर सूचना केन्द्र चौराहे पर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अशोक बाहेती, सचिव रमेश राठी, उपाध्यक्ष रामकिशन सोनी, युवा संगठन अध्यक्ष अर्चित मून्द्रड़ा द्वारा किया गया। शिविर प्रभारी अतुल राठी एवं सुमित जागेटिया ने बताया की शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. दीपक शर्मा द्वारा करीब 200 जनो की बी.पी., शुगर, वजन माप की जांच कर उचित परामर्श के साथ ही दवाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री दिनेश जागेटिया, कोषाध्यक्ष प्रहलाद लढ़ा, सुभाष बाहेती, रामनिवास लढ़ा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यगण मौजुद रहे।
Tagsभूपालगंज माहेश्वरी सेवा समितिविशाल निःशुल्क जांचचिकित्सापरामर्श शिविरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





