राजस्थान
भोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पूल पार्टी के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन
Gulabi Jagat
17 July 2025 11:22 PM IST

x
Bhilwara, भीलवाड़ा। रंग बदलते मौसम का आनंद लेने के लिए भोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष कल्पना सोमानी एवं सचिव सुमन सोमानी के नेतृत्व मे एक निजी फ़ार्म हाउस पर पूल पार्टी व पिकनिक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल की सदस्यों ने खूब बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों और अल्पाहार का आनंद लिया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने तरह-तरह के गेम्स खेलकर मौज मस्ती के साथ समय बिताया और जमकर इंजॉय किया। तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नेहा बाहेती, द्वितीय स्थान सुनीता सोमानी, तृतीय स्थान सीमा गुप्ता ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में महेश नवमी पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपालगंज महिला क्रिकेट टीम द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर भोपालगंज महिला मंडल द्वारा 2100 रूप्ये का पुरस्कार टीम को प्रदान किया गया है। इस दौरान लीला सोमानी, शीतल जागेटिया आशा देवपुरा सहित कई सदस्याए उपस्थिति रही।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBhilwaraभीलवाड़ाभोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडलपूल पार्टी
Next Story





