छत्तीसगढ़
नाबालिग की हत्या का खुलासा: जमीन विवाद में पड़ोसी रिश्तेदार ने की मासूम की हत्या
Shantanu Roy
17 July 2025 1:23 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। पांडातराई थाना क्षेत्र के खैरवारकला गांव में सुनसान मकान में खून से लथपथ मिली नाबालिग बच्ची की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस हृदयविदारक हत्याकांड में पुलिस ने बच्ची के पड़ोसी और रिश्तेदार राजीव घृतलहरे को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
जांच में पता चला कि पुराने जमीन विवाद की रंजिश के चलते आरोपी ने सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर नाबालिग की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को सुनसान मकान में अकेला पाकर बेरहमी से हमला किया और हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का आधिकारिक खुलासा आज कवर्धा एसपी धर्मेन्द्र सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल को भी जब्त कर लिया है और हत्या का कारण पुरानी रंजिश को माना जा रहा है।
Tagsकवर्धा हत्यानाबालिग मर्डर केसजमीन विवादपड़ोसी द्वारा हत्याखैरवारकला गांवराजीव घृतलहरे आरोपीसब्बल से हत्याSP प्रेस वार्ताKawardha MurderMinor Girl KilledLand DisputeNeighbour AccusedKhairwarkala VillageRajeev GhritlaharePress ConferenceBludgeoning with Iron Rodछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





