
x
Bhilwara भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 158 पर पालड़ी गाँव के पास एक ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसींद निवासी गौतम कावड़िया और उनकी पत्नी वरुणा देवी जैन की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्य, उनकी बेटी, बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए।
कावड़िया परिवार बालोतरा जिले के नाकोड़ा जी के दर्शन कर अपने पैतृक कस्बे आसींद होते हुए भीलवाड़ा लौट रहा था। पालड़ी के पास एक ट्रेलर की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मृतक दंपत्ति के साथ उनकी बेटी जानवी, बेटा ऋषभ और ऋषभ की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले आसींद सीएचसी लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें भीलवाड़ा जिले के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर आसींद पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मृतक दंपत्ति के शवों को आसींद सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक गौतम कावड़िया मूल रूप से आसींद के रहने वाले थे और हाल ही में भीलवाड़ा में रह रहे थे। मृतक चायपत्ती के प्रसिद्ध थोक व्यापारी थे। इस हादसे से जैन समाज सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
TagsBhilwaraट्रेलरकारटक्करपति-पत्नीमौत3 घायलBhilwara: Trailercarcollisionhusband and wifedeath3 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





