राजस्थान

Bharatpur: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से छात्र की मौत

Sarita
15 Feb 2025 6:39 AM IST
Bharatpur: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से छात्र की मौत
x
Bharatpur भरतपुर: अवैध खनन का कहर एक बार फिर रुदावल थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में कक्षा 9 के छात्र पप्पन (14) पुत्र बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई लोकेश बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व मृतक छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जिला कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। रुदावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
मृतक छात्र पप्पन के माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पप्पन और लोकेश रोजाना की तरह सुबह साढ़े आठ बजे निजी स्कूल में पढ़ने के लिए निकले थे, लेकिन अवैध खनन से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन पर कहर बरपा दिया। मौके पर पहुंचे रुदावल थाना प्रभारी बालकृष्ण ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीण अभी भी जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। अवैध खनन के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
Next Story