राजस्थान
भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा द्वारा महिलाओं के लिए ’आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ का आयोजन
Gulabi Jagat
22 Nov 2025 11:56 PM IST
x
भीलवाडा। भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा द्वारा महिला जागरूकता’ कार्यक्रम के अंतर्गत हरी शेवा संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय में महिलाओं के लिए ’आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ का आयोजन रखा गया। आयोजन का शुभ आरम्भ हरि सेवा के संत मायाराम की अध्यक्षता में परिषद् के अमित सोनी, रजनीकांत आचार्या, सुमित जागेटिया, सुभाष मोटवानी, कमलेश बोड़ाना, डॉ रूपा पारीक, द्वारा दीप प्रज्वलन कर सामूहिक व पूर्ण वंदे मातरम् गायन के साथ किया। इस आत्म रक्षा शिविर का प्रशिक्षण विनीता तापड़िया, धर्म जागरण समन्वय संयोजिका, चित्तौड़ प्रांत द्वारा दैनिक जीवन में महिलाओं द्वारा अपनाई जाने वाली आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी एवं अभ्यास कराया जाएगा। मुख्य रूप से यह प्रशिक्षण महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और आपात स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने की क्षमता विकसित करने हेतु आयोजित किया जा रहा है।
विद्यालय के मोहन लाल द्वारा परिषद् के दायित्वधारियों का स्वागत किया गया। संस्था सचिव ईश्वर लाल असनानी ने एवं संस्था प्रधान श्याम लाल सांगावत ने सम्भागियों को सम्बोधित किया। भारत विकास परिषद् के प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी वरिष्ट सदस्य रजनीकांत द्वारा दी गई, संत माया राम ने परिषद् द्वारा चलाया जा रहे इस शिविर का अवलोकन कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रकल्प प्रभारी डॉ रूपा पारीक ने बताया कि शिविर में विद्यालय के 74 बालक, बालिकाओं को दंड विद्या एवं आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं स्वास्थ्य व संस्कारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। आयोजन का सुंदर संचालन शाखा सचिव कमलेश बोड़ाना द्वारा किया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में परिषद् व शाखा से उमेश शर्मा, नवीन अग्रवाल, हुकुम सिंह पथरिया, हितेष तोषनीवाल, वर्षा मित्तल, सरिता जैन, डॉ. रूपा पारीक, शशि बोड़ाना, कोमल मोटवानी, रितु शर्मा, खुशबू सोनी आदि सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारहुकुम सिंह पथरियाहितेष तोषनीवालवर्षा मित्तलसरिता जैनडॉ. रूपा पारीकशशि बोड़ानाकोमल मोटवानीरितु शर्माखुशबू सोनी
Next Story





