भारत
17 साल की नाबालिग ने दी जान, दोस्त फोटो से कर रहा था ब्लैकमेल
jantaserishta.com
22 Nov 2025 3:24 PM IST

x
परिवार ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है.
मुंबई: महाराष्ट्र के गोरेगांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने अपने दोस्त से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। परिवार ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की और संजय राज में दोस्ती थी जो समय के साथ गहरी हो गई थी। आरोप है कि संजय नाबालिग को उसकी इंटीमेट तस्वीरें लीक करने की धमकी दे रहा था और मानसिक दबाव की वजह से लड़की डिप्रेशन में चली गई थी।
पुलिस के अनुसार, लड़की और संजय राज अगस्त में चेन्नई चले गए थे, लेकिन लड़की के परिवारवालों ने उसे वापस बुला लिया और संजय राज से दोस्ती खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद संजय राज ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। उसने लड़की की एडिट की हुई तस्वीरों का इस्तेमाल किया और उसे पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगा।
बदनामी के डर से लड़की ने अपने घर से पैसे चुराए, ताकि राज को दे सके। जब बात लड़की के घर वालों को पता चली तो उन्होंने संजय राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इन बीच मानसिक दबाव और डर के कारण लड़की ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है, जिससे आरोपी को कठोर सजा दिलाई जा सके। नाबालिग के इस कदम से उसके परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





