राजस्थान
रोडवेज डिपो भीलवाड़ा पर AITUC का दो दिवसीय धरना संपन्न, 8 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
Gulabi Jagat
17 Feb 2026 11:47 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा । राजस्थान स्टेट रोड़वेज एम्पलाईज यूनियन ’’एटक’’ के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय धरने के आव्हान पर रोड़वेज डिपो भीलवाड़ा आगार पर ’’8 सूत्रीय मांग-पत्र’’ को लेकर राज्य स्तर पर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन के आव्हान पर भीलवाड़ा आगार पर अध्यक्ष शंकर लाल गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, सचिव चन्द्र प्रकाश खटीक, राजेन्द्र विश्नोई, इलिहास मोहम्मद, रिटायर्ड कर्मचारी नेता जमील अहमद, भगवान सिंह, मनोहर लाल शर्मा, फखरूद्दीन, भंवर सिंह, राजेन्द्र सेन, शराफत अली, लालाराम जी आदि उपस्थित रहे एवं एटक के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर धरना दिया। रोड़वेज कर्मचारी इंकलाब जिन्दाबाद, मजदूर विरोधी सरकार नहीं चलेगी व हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए गए। यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्य प्रबन्धक को प्रबन्ध निदेशक के नाम 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें मुख्य तौर से रोड़वेज में 2500 नई बसें खरीदने, नई भर्ती करने व रिटायर्ड कर्मचारियों का बकाया भुगतान तुरन्त करने बाबत, समय पर पदोन्नति करने आदि मांगों के बारे में ज्ञापन सौंपा गया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचाररोडवेज डिपो भीलवाड़ाAITUCदो दिवसीय धरना
Next Story





