मनोरंजन
सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर बड़ी खबर, चिंतित हुए फैंस, हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे
jantaserishta.com
17 Feb 2026 1:46 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर से हलचल मच गई है. फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं और जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.
हर कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि आखिर सलीम खान को क्या हुआ है. हालांकि, उनकी हेल्थ को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं है.
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से पूरा खान परिवार इस समय परेशान है. पिता की तबीयत का सुनते ही सलमान खान दौड़े-दौड़े लीलावती अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के बाहर से सलमान खान के वीडियो सामने आए हैं. उनके चेहरे पर परेशानी और चिंता साफ नजर आई. अलवीरा खान भी पिता से मिलने पहुंचीं. हालांकि सलीम खान महज रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं या कोई गंभीर बात है? ये परिवार की तरफ से नहीं बताया गया है.
सलीम खान की बात करें तो वो बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो कोहिनूर हैं, जिनकी चमक वक्त से साथ और बढ़ती गई है. सलीम खान ने एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन जावेद अख्तर से मुलाकात के बाद वो राइटर बन गए. सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने अपने कलम से कमाल कर डाला. उन्होंने बॉलीवुड की कई आइकॉनिक फिल्में लिखी हैं, जैसे- जंजीर, शोले, डॉन, शान, यादों की बारात.
सलीम खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो 90 साल के हैं. सलीम खान का जन्म नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ था. सलीम खान ने साल 1964 में सुशीला चरक से शादी रचा ली थी, जिन्हें बाद में सलमा खान नाम दिया गया. इस शादी से कपल के 4 बच्चे हैं, 3 बेटे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और बेटी अलवीरा खान. सलीम खान ने बेटी अलवीरा को एडॉप्ट किया था. इस तरह वो 5 बच्चों के पिता बने. सलीम ने पहली शादी के सालों बाद एक्ट्रेस हेलेन से भी शादी रचाई थी. वो परिवार संग खुशहाल जिंदगी जीते हैं. खान परिवार बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवारों में शुमार किया जाता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





