राजस्थान

Accident: खड़े ट्रक से जा टकराई कार, पिता-पुत्री की मौत

Sanjna Verma
7 July 2024 7:21 PM IST
Accident: खड़े ट्रक से जा टकराई कार, पिता-पुत्री की मौत
x
Rajasthanराजस्थान: राजस्थान के अजमेर जिले के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि चालक सहित 7 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि हादसा Jaipur-Ajmer राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशनगढ़ में बांदरसिंदरी थाना इलाके के पाटन में हुआ। उसने बताया कि कार सवार लोग सीकर के खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना कर लौट रहे थे।
थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में कार सवार किशनगढ़ के UIT Colony निवासी रवि सिन्धी (35) और उसकी डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में रवि की पत्नी पूनम (34), बड़ी बेटी साक्षी (9), उसकी मां पुष्पा (58), अजमेर निवासी मुकेश (38), मुकेश की पत्नी भूमिका (37), उनकी बेटी रवीना (14) और कार चालक जितेन्द्र (32) घायल हो गए। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Next Story