
x
एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है.
अहमदाबाद: अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास भीषड़ सड़क हादसा हुआ है. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेलर के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसमें जा घुसी. कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी.
पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. इसमें से 8 लोगों की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया. हादसा की सूचना मिलते ही मौके पर 108 की दो एंबुलेंस पहुंच गईं. साथ ही एक्सप्रेस हाईवे गश्ती दल भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गया था. हादसे के चलते एक्सप्रेस हाईवे पर जाम लग गया था.
Tagsअहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवेनडियादएक्सीडेंटअहमदाबाद एक्सीडेंटएक्सीडेंट न्यूज़Ahmedabad Vadodara ExpresswayNadiadAccidentAhmedabad AccidentAccident News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





