महाराष्ट्र

Accident: तेज रफ्तार BMW से दंपति को मारी टक्कर, एक की मौत

Sanjna Verma
7 July 2024 9:04 AM GMT
Accident: तेज रफ्तार BMW से दंपति को मारी टक्कर, एक की मौत
x
मुंबई Mumbai: मुंबई के वर्ली में रविवार को तड़के हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। जहां एक Bmw Car ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया है। पीड़ित वर्ली के कोलीवाड़ा क्षेत्र के निवासी थे और मछली खरीदकर ससून डॉक से लौट रहे थे।पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे अटरिया मॉल के पास यह हादसा हुआ है। मछली से लदी अपनी स्कूटी के साथ वापस लौटते समय दंपत्ति को एक बीएमडब्ल्यू कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में घायल कावेरी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके पति प्रदीप को गंभीर चोटों आई हैं और अस्पताल में भर्ती है। टक्कर मारने के बाद बीएमडब्ल्यू चालक मौके से फरार हो गया.
मिहिर शाह को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी
Worli Police ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फरार चालक मिहिर शाह को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के समय मिहिर का ड्राइवर भी कार में उनके साथ था, जो संभवत: उसका driver था। गाड़ी मिहिर चला रहा था। मिहिर शाह के पिता पालघर जिले में शिवसेना के पदाधिकारी हैं।वर्ली पुलिस के अनुसार शिवसेना नेता का बेटा मिहिर तेज गति के साथ कार चला रहा था और स्कूटी पर सवार मछुआरा दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मछुआरा दंपति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू कार के फ्रंट साइट पर डेंट के निशान देखे जा सकते हैं, जबकि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई दिख रही है। घटना में शामिल कार को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है।
Next Story