
x
परिवार में कोहराम मच गया है।
बरेली: यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने हाथ पर पति का नाम लिखकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
ये घटना आंवला थाना क्षेत्र के नगरिया देहजब्ती गांव का है। गांव का अमर सिंह गुजरात में मजदूरी करता है। उसकी 25 साल की बीवी पूजा घर पर अन्य परिजनों के साथ रहती थी। मंगलवार को घर पर कोई नहीं था। दोपहर में पूजा का शव घर के अंदर पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी से लटका हुआ मिला। शव को लटका देख परिजनों चीख-पुकार होने लगी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और जांच की। मृतका के हाथ पर आई लव यू अमर जी लिखा मिला था फॉरेंसिक टीम में मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
उधर पुलिस ने पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में आंवला कोतवाल वीरेश कुमार ने बताया की संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव पंखे पर लटका मिला था। मायका पक्ष ने भी अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





