राजस्थान

घर में घुसकर 70 साल की बुजुर्ग महिला से किया रेप

Admin Delhi 1
10 Jun 2023 5:44 AM GMT
घर में घुसकर 70 साल की बुजुर्ग महिला से किया रेप
x

चूरू न्यूज़: जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के एक गांव में गुरुवार को मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से उसके ही परिवार में पोते लगने वाले युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के गाल और शरीर पर कई जगह दांतों से काट लिया। पुलिस ने वृद्धा के बेटे की रिपोर्ट आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

रतनगढ़ सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि 7 जून को उनके परिवार में शादी थी। परिवार के लोग शादी में गए हुए थे। घर में बुजुर्ग मां अकेली थी। तभी देर रात परिवार में भतीजा लगने वाला युवक घर में घुस गया और बुजुर्ग महिला से रेप किया। उसने बुजुर्ग के गाल और शरीर पर कई जगह दांतों से काट लिया।

मां के शोर मचाने पर मेरी बहन भागकर आई। तभी आरोपी वहां से भाग गया, जिसको भागते हुए परिवार के कुछ लोगों ने देख लिया। रतनगढ़ सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि बुजुर्ग के साथ रेप करने का आरोपी युवक कोई काम धंधा नहीं करता है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर रतनगढ़ सरकारी अस्पताल में बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाया है। अब पीड़िता के बयान लिए जाएंगे।

Next Story