पंजाब

Punjab : कबड्डी टूर्नामेंट में युवक पर धारदार हथियारों से हमला

Sarita
21 Feb 2025 10:04 AM IST
Punjab  : कबड्डी टूर्नामेंट में युवक पर धारदार हथियारों से हमला
x
Punjab पंजाब: थाना भोगपुर के अधीन आते पुलिस चौकी पचरंगा के गांव जल्लोवाल में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान एक युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 4 अज्ञात व्यक्तियों सहित 8 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मनजोत सिंह उर्फ ​​जोता पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी किशनपुर उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल है। मनजोत सिंह ने बताया कि वह सूरज पुत्र गुरमीत चंद निवासी लुम्मा पिंड के साथ कबड्डी मैच देखने के लिए गांव जल्लोवाल गया था। जब वह पार्किंग में गया तो हर्ष पुत्र मनजीत सिंह निवासी गढ़ी बख्शा के हाथ में लोहे की रॉड, करण निवासी जल्लोवाल के हाथ में हॉकी स्टिक, गुरदीप उर्फ ​​डाला पुत्र कुलदीप सिंह निवासी दोदे तलवंडी के हाथ में चाकू था और 3-4 अज्ञात युवक पहले से ही पार्किंग में खड़े थे।
मनजोत सिंह ने बताया कि उक्त युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हर्ष ने उसके दाहिने पैर पर रॉड मारी, करण ने हाथ में हॉकी स्टिक से उस पर वार किया, गुरदीप उर्फ ​​डाला ने चाकू से दो वार किए और उसकी पगड़ी भी उतार दी। शोर मचाने पर सभी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हथियार लेकर कार में फरार हो गए।जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी चोटें ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे जौहल अस्पताल जालंधर ले जाया गया।
Next Story