विश्व
'टूट गया'...अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत समेत 5 देशों के समूह BRICS को लेकर बड़ा बयान दिया
jantaserishta.com
21 Feb 2025 9:55 AM IST

x
फाइल फोटो
नया दावा.
नई दिल्ली: BRICS यानी भारत समेत 5 देशों के इस समूह में टूट का दावा किया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी दिए जाने के बाद BRICS टूट गया है। हालांकि, किसी भी ब्रिक्स राष्ट्र ने इस दावे को लेकर आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस साल जुलाई में ब्राजील में पांचों देशों की बैठक होनी है। ट्रंप लंबे समय से डॉलर को लेकर इन देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप का कहना है कि 150 फीसदी टैरिफ लगाए जाने की धमकी देने के बाद BRICS देशों ने 'अलग होने' का फैसला कर लिया है। इस समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। बीते सप्ताह भी उन्होंने धमकी दी थी कि अगर ब्रिक्स देश एक कॉमन करेंसी लेकर आते हैं, तो उन्हें अमेरिका की तरफ से 100 फीसदी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।
ब्राजील की सरकार ने शनिवार को कहा कि अगला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन छह और सात जुलाई को रियो डी जेनेरियो में होगा। ब्राजील सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ब्राजील विकासशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगा और वैश्विक शासन सुधार को बढ़ावा देने तथा ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। ब्रिक्स की स्थापना 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने की थी।
पिछले साल इसमें ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात को भी शामिल किया गया। सऊदी अरब को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। तुर्किये, अजरबैजान और मलेशिया ने औपचारिक रूप से सदस्यता के लिए आवेदन किया है और कई अन्य देशों ने भी इसमें रुचि दिखाई है।
ब्राजील ने कहा कि साझेदार देशों को भी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है तथा सदस्यों के बीच आम सहमति होने पर वे अन्य बैठकों में भी भाग ले सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





