पंजाब

Punjab: ड्रोन हमले में महिला की मौत, लोग दहशत में

Sarita
13 May 2025 10:03 AM IST
Punjab: ड्रोन हमले में महिला की मौत, लोग दहशत में
x
Punjab पंजाब: पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई है। जिला फिरोजपुर के गांव खाई में पाकिस्तानी ड्रोन के कारण एक घर में आग लग गई। इसमें घायल सुखविंदर कौर की आज इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 9 मई की रात को गांव खाई में एक घर में ड्रोन गिरने से आग लग गई थी, जिसमें 3 लोग झुलस गए थे। इनमें से दो को लुधियाना रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुखविंदर कौर (50) की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पति का लुधियाना और बेटे का फिरोजपुर में इलाज चल रहा है।
Next Story