पंजाब

Punjab: एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ी गई महिला

Sarita
6 Jun 2025 9:00 AM IST
Punjab: एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ी गई महिला
x
Punjab पंजाब: बठिंडा के सिविल एयरपोर्ट पर एक महिला को रिवॉल्वर कारतूस के साथ विमान में चढ़ने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने जब महिला के पर्स की तलाशी ली तो उसमें से रिवॉल्वर के चार कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि कारतूस महिला के पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर के थे, जिसे वह अपने छोटे पर्स से निकालना भूल गई थी।
हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से सूचना मिलने पर बठिंडा के सदर थाने की पुलिस ने हरियाणा के सिरसा जिले से ताल्लुक रखने वाली इस महिला को कानून का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया। दिल्ली जा रही थी महिला जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के गांव गुंदराना निवासी खुशवंत सिंह की पत्नी प्रीतपाल कौर बुधवार दोपहर गांव विर्क खुर्द स्थित एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थी। इस बीच जब वह एयरपोर्ट के अंदर जाने लगी तो तलाशी के दौरान उसके पर्स में 4 कारतूस मिले।
जांच करने पर महिला ने बताया कि ये कारतूस उसके पति के पास रखे लाइसेंसी रिवॉल्वर के हैं, जिसे वह जल्दबाजी में निकालना भूल गई थी। महिला का पति भी मौके पर पहुंचा और उसने अपने लाइसेंस की कॉपी दिखाई, लेकिन एयरपोर्ट के अंदर हथियार ले जाने पर प्रतिबंध होने के कारण महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story