
x
Punjab पंजाब: पंजाबी यूनिवर्सिटी में काले जादू का मामला सामने आया है। बीती रात गर्ल्स हॉस्टल में ऐसी घटना हुई, जिसके बाद वार्डन ने सख्त चेतावनी जारी की है। शनिवार सुबह हॉस्टल में एक जगह पर कुछ अजीबोगरीब निशान और सफेद रंग से लिखे शब्द दिखे, जिससे छात्राओं में डर का माहौल बन गया। छात्राओं ने तुरंत इसकी सूचना हॉस्टल वार्डन को दी। इसके बाद वार्डन हरप्रीत ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि हॉस्टल में कुछ छात्राएं काले जादू की गतिविधियों में संलिप्त हैं।
वार्डन ने अपने पत्र में कहा कि हॉस्टल में इस तरह की गतिविधियां स्वीकार्य नहीं हैं, क्योंकि इससे डर और अशांति का माहौल बनता है। उन्होंने सभी छात्राओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी ऐसी हरकत करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं डरी हुई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्डन ने फिर स्पष्ट किया कि हॉस्टल में इस तरह की घटनाएं किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
TagsPunjabगर्ल्सहॉस्टलजादू-टोनाPunjabGirlsHostelWitchcraftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





