
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: जिला यातायात पुलिस बिलासपुर ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम कदम उठाते हुए पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किए। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने खुद अपने हाथों से यह हेलमेट वितरित किए और सभी को सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।
इस मौके पर उन्होंने शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालकों से आग्रह किया कि बिना हेलमेट पहने किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दें। यह पहल लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए की गई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को रोका जा सके।
यातायात पुलिस की ओर से मुख्य सड़कों पर हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई भी जारी है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे अच्छी गुणवत्ता वाले आईएसआई मार्क हेलमेट का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, डीएसपी शिव चरण परिहार, डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जवान और आम नागरिक उपस्थित रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





