
x
Punjab Weather: पंजाब में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि, हाल ही में चली तेज हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में औसतन 2.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।
फिलहाल राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां पारा 42.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में भी तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे फिलहाल गर्मी की तीव्रता थोड़ी कम महसूस की जा रही है। फिलहाल चंडीगढ़ का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस है।आईएमडी की जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 1 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।
-मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट
1 से 4 मई और 7 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किसानों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि यह समय गेहूं की कटाई का है। खराब मौसम और तेज हवाएं फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 72 घंटों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में पंजाब के लोगों को गर्मी से कुछ और राहत मिलने की उम्मीद है।
TagsPunjabWeatherहवाओंतापमानगिरावटPunjabWindsTemperatureDropजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





