भारत

दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, महिला कांस्टेबल घायल

jantaserishta.com
30 April 2025 10:59 AM IST
दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, महिला कांस्टेबल घायल
x
मचा कोहराम.
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित जगतपुर थाना क्षेत्र के जिगना इलाके में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज कराया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के जिगना इलाके में दो गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। दो लोग प्रयागराज के और एक आगरा के रहने वाले हैं। इसमें एक महिला कांस्टेबल घायल हैं। सभी प्रयागराज से आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों ने दम तोड़ दिया है, जबकि महिला कांस्टेबल घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए उच्च अस्पताल में भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दूसरी गाड़ी के बारे में पता कराया जा रहा है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिगना के पास दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। उसे जिला अस्पताल से उच्च स्तरीय इलाज के लिए भेजा गया है। घटना लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे के पास की है। दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हुई है। घायल महिला पुलिस कांस्टेबल पद पर हैं। हाईवे पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से यह घटना हुई। यह लोग लखनऊ जा रहे थे। जिगना गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। सभी को घायल अवस्था में सीएससी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जगतपुर पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story